Category

Wednesday, January 2, 2019

Motions

     ~:Periodic vs Oscillatory motion vs Simple Harmonic motion:

Periodic motion(आवर्ती गति):

जब कोई कण (particle) एक fix path को एक निश्चित समय मे repeat करता है तो इसे आवर्ती गति कहते हैं।
Examples::1. earth का अपनी axes(धुरी) के चारो ओर घूमना(24घण्टे लगभग),2.पृथ्वी का सूर्य के चारो ओर घूमना(365दिन), 3.चन्द्रमा का  earth के चारो ओर घूमना(27.3दिन), 4.घड़ी की second वाली सुई की गति(60second)....Etc.


       :Oscillatory motion or vibratory motion( दोलनी अथवा काम्पनिक गति):

जब कोई कण आवर्ती गति मे है,एक निश्चित point के इधर-उधर(to and fro) गति करता है तो वह गति दोलनी गति होती है।
Note:~यह गति तभी संभव है जब particle पहले periodic motion  मे रहा हो।
Eg: 1.दीवार घडी के लोलक(pendulum) की गति,2.सिलिई मशीन की सुई की गति...Etc.

    

:Simple Harmonic Motion (सरल आवर्त गति):

जब कोई कण same path पर same आवर्तकाल(time-period) मे,एक निश्चित point के इधर-उधर (to and fro) गति करता है,तो उस पर प्रत्यानयन बल*(restoring force) कार्य करता है,यह बल कण द्वारा तय किए गए विस्थापन(displacement) के अनुक्रमानुपाती(proportional) होता है। इस बल की दिशा सदैव कण के equilibrium point की तरफ होती है।
       F=-kx    ,(x= कण द्वारा तय displacement)

4 comments: