Exam Crack With Topper is a educational blogger.It covers all board and competitive exam syllabus.

Sunday, February 24, 2019

Difference between AD and BC

            

  ~: ईस्वी(AD) तथा ईसा पूर्व(BC) में अन्तर :~


#jesus christ

 आधुनिक समय में  गणना ईसाई धर्म के प्रवर्तक (Founder) ईसा-मसीह (Jesus Christ)के जन्म- तिथि के आधार पर की जाती है।

उदाहरण :- यदि कोई घटना वर्ष 2019 में होती है तो इसका अर्थ यह है कि यह घटना Jesus Christ के जन्म के 2019 वर्ष बाद घटी है।  इसके साथ आपने यह भी देखा होगा कभी -कभी तिथियों के पहले ईस्वी (AD) लिखा होता है। 
       AD(Anno Domini), जो दो लैटिन शब्दों से मिलकर बना हुआ है।   A.D. का अर्थ लैटिन भाषा में -हमारे ईश्वर का वर्ष होता है। इसका उपयोग जूलियन और ग्रेगेरीयन कैलेंडर में  किया जाता है। A.D., Jesus Christ के जन्म के बाद के कैलेंडर युग को दर्शाता है. 
  
  Note:~Jesus Christ का जन्म जिस वर्ष हुआ था उसे परंपरागत रूप से आधार मानकर, 1 AD और उससे 1 वर्ष पहले को 1 BC के रूप में स्वीकार किया गया है. यह कैलेंडर  525 AD में तैयार किया गया था।
      
         आपने यह भी देेेखा होगा कि कभी कभी AD की जगह CE; तथा BC की जगह BCE का प्रयोग होता है। CE का अर्थ-Common Era से और BCE का अर्थ-  Before Common Era सेे होता है । 
         इसके साथ ही कभी कभी  B.P. का प्रयोग भी होता है जिसका अर्थ है-Before Present  (वर्तमान से पहले)।

                    :~AD और BC में अंतर~:
#diffrence between AD and BC


AD का मतलब ईसा मसीह के जन्म के बाद की तारीख से है जबकि BC का मतलब ईसा मसीह के जन्म के पहले से है।

*AD का फुल फॉर्म Anno Domini होता है जबकि BC का फुल फॉर्म Before Christ होता है।

* AD  का दूसरा नाम CE (Common Era) के नाम से भी जाना जाता है जबकि BC का एक अन्य नाम BCE (Before Common Era) है।
Note:~
 जब हम किसी भी तिथि को AD में लिखते हैं तो  तिथि के पहले  AD जोड़ा जाता है ,उदा०-AD2019 जबकि तिथि को BC मेंं लिखने के लिए बाद में BC जोड़ा जाता है उदा०-356BC

* AD अथवा CE में वर्ष chronological order में गिने जाते हैं, अर्थात् वर्ष 200 ईस्वी के बाद 201 ईस्वी आता है जबकि BC or BCE में इसका उल्टा होता है और 401 ई.पू. या BC के बाद 400 ई.पू. आता है.

उदाहरण: सिकंदर का जन्म 356 ई.पू. (356 BC) में अर्थात ईसा-मसीह के जन्म से 356 वर्ष पहले हुआ था, जबकि उसकी मृत्यु 323 ई. पू. (323 BC) में अर्थात ईसा-मसीह के जन्म से 323 वर्ष पहले हुआ था.

हम आशा करते हैं कि ऊपर दिए गए अंतरों को पढने के बाद आप “ईस्वी (AD) और ईसा पूर्व (BC)” में अंतर को समझ गए होंगे ।
                            ....................

                         Thank u


1 comment: