Exam Crack With Topper is a educational blogger.It covers all board and competitive exam syllabus.

Sunday, February 24, 2019

Treaty about Indus-River Water

              :~सिन्धु जल पर समझौता~:


#indus water treaty

प्रकृति ने इंसान को बहुत सारी चीजें वरदान स्वरूप दी हैं जिनमें से एक जल भी है।
जल प्रकृति का इंसान को दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है इसकी ही वजह से पृथ्वी पर जीवन संभव है । देश के जीवविज्ञान से लेकर उसकी अर्थव्यवस्था तक सभी पहलुओं में जल एक महत्वपूर्ण संसाधन है तथा संसार की सम्पूर्ण जाति के लिए उपयोगी है।

                                  समझौता:~
यह सन्धिटपंटट सिंधु एवं उसकी सहायक नदियों के जल के अधिकतम उपयोग के लिए भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार के बीच की गई संधि है। 19 सितंबर, 1960 को कराची (पाकिस्तान) में पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंक (अब विश्व बैंक) की मध्यस्थता में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए गए थे।
इसके तहत तीन पूर्वी नदियों(रावी,व्यास सतलज तथा इनकी सहायक नदियाँ) और तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब और उनकी सहायक नदियां) के जल का वितरण की व्यवस्था की गई है।

                      इसके पीछे का इतिहास:~

यह समस्या तब  उत्पन हुई थी जब नया बना राज्य भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली से सिंचाई और अन्य प्रयोग के लिए पानी के वितरण, और उसके प्रबंधन के लिए मतभेद शुरू हो गया था। पाकिस्तान को यह  आशंका थी कि यदि भारत, सिंधु एवं उसकी सहायक नदियों के जल पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लेगा तो पाकिस्तान में कृषि एवं अन्य कार्यों के लिए पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो जाएगी। जबकि इसके विपरीत भारत का दावा यह था कि  सिंधु एवं उसकी सहायक नदियों का प्रवाह भारत में अधिक है इसलिए वह इसने अधिकतम जल का उपयोग करेंगा।


             सिंधु जल समझौता का संक्षिप्त विवरण

A). संधि का अनुच्छेद 1, संधि में प्रयुक्त शब्दों का व्याख्यान और उनके नाम का मतलब भी स्पष्ट करता  है। उदाहरण  सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास एवं सतलज नदियों, उनको जोड़ने वाले झीलों और इनकी सभी सहायक नदियाँ।

B). सन्धि के अनुसार ,पूर्वी नदियों का पानी (कुछ अपवादों को छोड़कर) भारत बिना किसी की इजाजत के इस्तेमाल कर सकता है ,जबकि पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान इस्तेमाल कर सकता है (लेकिन सन्धि के तहत इन नदियों के पानी का कुछ सीमित इस्तेमाल का अधिकार भारत को दिया गया है, जैसे:-बिजली बनाना, कृषि के लिए सीमित पानी इत्यादि।
#indus treaty with pakistan

C)भारत को विभिन्न प्रयोजनों के लिए पश्चिमी नदियों के 3.6 एम.ए.एफ. पानी के भंडारण हेतु निर्माण करने की अनुमति दी गई है। लेकिन भारत द्वारा अब तक भंडारण के लिए कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है।

D) सन्धि के अनुसार ,भारत निम्न के लिए पश्चिमी नदियों के जल प्रवाह को नहीं रोकेगा:

(a)अप्रयुक्त जल प्रवाह का उपयोग (b) कृषि के लिए उपयोग (c)घरेलू इस्तेमाल (d)जलविद्युत के लिए उपयोग।


E) भारत को 1 अप्रैल, 1960 से कुल सिंचित फसल क्षेत्र (ICA) के अतिरिक्त 7,01,000 एकड़ में कृषि कार्य करने की अनुमति दी गई है।  (1अप्रैल, 1960 की सन्धि के अनुसार कुल ICA 9,12,477 एकड़) और 0.5 M.A.F पानी प्रत्येक साल से वहां जारी किया जाता है ।
Note:~
      2011-12 के दौरान कुल सिंचित फसल क्षेत्र (आईसीए) 7,84,955 एकड़ थी।

F) इस सन्धि के अनुसार, भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने  सिन्धु जल आयुक्त के रूप में एक स्थायी पद का श्रृृृजन किया है। इसके साथ-साथ दोनों देशों ने एक स्थायी सिंधु आयोग (PIC) का श्रृृृजन किया है यह,संधि के कार्यान्वयन के लिए नीतियां बनाता हैं। यह आयोग प्रत्येक वर्ष अपनी बैठकें तथा यात्राएं आयोजित करता है एवं दोनों सरकारों के समक्ष अपने काम की रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। 
    (**यह आयोग अभी तक 117 यात्राएं और 110 बैठकों का आयोजन कर चुका है)

G)इसके  नियमानुसार ,भारत जल के भंडारण और जल विद्युत परियोजनाओं की जानकारी पाकिस्तान को उपलब्ध करायेगा।

H) इसके  नियमानुसार, भारत और पाकिस्तान दोनों हर तीन महीने में नदी-प्रवाह से संबंधित जानकारी और हर साल कृषि उपयोग से संबंधित जानकारी को एक-दूसरे के साथ साझा करना आवश्यक हैं।

I) इसके नियमानुसार, भारत हर साल 1 जुलाई से 10 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान को बाढ़ से संबंधित आंकड़ो की जानकारी प्रदान करेगा ।
   Note:~ दोनों देशों के बीच बाढ़ से संबंधित आंकड़ो की हर साल समीक्षा की जाती है।

J) इसके नियमानुसार, दोनों देशों के मध्य उत्पन्न होने वाले मतभेदों और विवादों के निपटारे के लिए दोनों आयुक्त एक-दूसरे के साथ बात करते हैं लेकिन यदि निर्णय नहीं हो पाता है तो मध्यस्थ की मदद लेकर अथवा Court of Arbitration  में जा सकते हैं।
                      .........................

                      Thank u




1 comment:

  1. writing skill is fabulous of yours.....intesting knowledge shared with us...God bless u

    ReplyDelete